फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से कंबल फैक्ट्री राख, श्रमिकों ने भाग बचाई जान

Tue, 11 Oct 2016 12:49 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव उग्राखेड़ी के पास कंबल की एक फैक्ट्री आग लगने से खाक हो गई। हादसे के वक्त काम करने वाले करीब 20 श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने की सूचना पर चांदनी बाग थाना पुलिस और दमकल विभाग की छह गाडियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह गांव उग्रा खेड़ी के पास स्थित कंबल की सहदेव वूलन मिल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। फैक्ट्री मालिक शंभु लखीना निवासी सेक्टर 11-12 सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह फैक्ट्री में श्रमिक काम कर रहे थे। फैक्ट्री के गोदाम से अचानक धुआं उठने लगा।

उस वक्त फैक्ट्री में लगभग 20 श्रमिक काम कर रहे थे। श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। आग से फैक्ट्री में लगी मशीन और कंबल जल गए। श्रमिकों ने उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना दी। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को फोन किया। सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग की तीन और गाड़ियों को बुला लिया गया। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने काबू पाया।
विज्ञापन



फैक्ट्रियों में बढ़ रहे आग के हादसे  
फैक्ट्रियों में आग की घटनाएं लगातार हो रही है। एक माह में आधा दर्जन से अधिक आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। उग्रा खेड़ी मोड़ स्थित एक फैक्ट्री में दो श्रमिकों की मौत भी हो गई थी। इसके बाद महराना स्थित एक मिल में आग लगने से एक श्रमिक जिंदा जल गया था। दूसरा बुरी तरह से झुलस गया था। पिछले पखवाड़े में देवपुरी रोड स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई थी। इस हादसे में उसके आठ साल के बच्चे की भी दम घुटने से मौत हो गई थी।

फैक्ट्री में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें