फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आये सेना के जवान की मौत

Wed, 04 Jan 2017 11:38 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
एकता विहार कालोनी निवासी एक फौजी की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। वह अंबाला में हवलदार के पद तैनात था और वह घर बनाने के लिए एक माह की छुट्टी लेकर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सेना के जवानों ने सम्मान देकर दाह संस्कार किया।
विज्ञापन


एकता विहार कॉलोनी निवासी बिजेंद्र (40) सेना में बतौर हवलदार के पद पर तैनात थे। उसकी हाल में अंबाला कैंट में पोस्टिंग हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह दो जनवरी की शाम ही एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। उसको अपना घर बनाना था। वह परिवार व ग्रामीणों के साथ ठीक से बातचीत तक नहीं कर पाया था। वह मंगलवार शाम परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। बिजेंद्र बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक गश्त खाकर गिर पड़े, परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाया। वे उसको लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।


थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। इसी बीच सेना कार्यालय से जवान पहुंच गए। पुलिस ने बुधवार शाम को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सेना के जवानों ने सम्मान के साथ दाह संस्कार किया। हवलदार बिजेंद्र अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें