फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों के धरनों से सरकार बौखलाई : मलिक

Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
oop - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि जाट अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और सरकार उनके धरने से अब से पहले ही बौखला गई है। मुख्यमंत्री के लगातार आ रहे बयान इसके सबूत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात उग्रा खेड़ी गांव में धरनारत लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी के बयानों की सीडी व फोटो हरियाणा के साथ यूपी के हर जाट के घर में दिखाई जा रही हैं। ताकी जाटों के साथ बाकी बिरादरियों को भी भाजपा की जाति विरोधी चाल का पता चल सकें। उन्होंने प्रदेश की 125 टीम यूपी चुनाव में काम कर रही हैं। इसके अलावा राजस्थान व दिल्ली के जाट भी यूपी के साथ लगते जिलों में सरकार की जाति व धर्म की राजनीति के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे चार फरवरी को हरियाणा के जींद, कैथल व हिसार जिलों में चल रहे धरनों में जाएंगे। समिति द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए जागृत रैली या पुलिस की तरह फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। वे दस फरवरी के बाद पूर्वी यूपी का दौरा करेंगे। यहां पर मुजफ्फरनगर व हरियाणा के दंगों की असलियत को बताया जाएगा। वे अब तक 175 जिलों में जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें