फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक निशानियां देख अभिभूत हुई संगत

Tue, 08 Nov 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर ने दशमपिता गुरु गोबिंद सिंह के 350वें साला प्रकाश पर्व को समर्पित यात्रा निकाली है। इसका जिले की गुरुद्वारा और सामाजिक संस्थाओं ने औद्योगिक नगरी पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान जहां से यात्रा गुजरी, वह क्षेत्र वाहे गुरु केे जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


शिरेामणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की यात्रा सोमवार को पानीपत पहुंची। सफीदों की तरफ से यात्रा का पानीपत के मतलौडा के बाद असंध रोड पर स्वागत किया गया। सबसे पहले मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरुरामदास और उसके बाद जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही में नगर कीर्तन की अगुवाई करने वाले पंज प्यारों का स्वागत हुआ।

जब नगर कीर्तन में शामिल गुरु साहिब की ऐतिहासिक निशानियों वाली विशेष बस को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। ऐतिहासिक निशानियां देख अभिभूत हुई संगत ने एसजीपीसी का आभार जताया। यहां पहुंचने पर बाबा रजिंदर सिंह ने एसजीपीसी मेंबर एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क, जत्थेदार भूपेंदर सिंह असंध को सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के धर्म प्रचार कार्यालय सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज भाई मंगप्रीत सिंह, सब ऑफिस कुरुक्षेत्र के प्रभारी परमजीत सिंह दुनिया माजरा, सहायक इंचार्ज साहब सिंह आदि ने व्यवस्था संभाली।

प्रकाश उत्सव की दी शुभकामनाएं
नगर कीर्तन में विशेष रूप से शामिल एसजीपीसी के वरिष्ठ उप प्रधान रघुजीत सिंह विर्क ने संगत को सरबंसदानी के प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया। कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते।

उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। इसलिए हर वर्ग के व्यक्ति को गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन अपनाना चाहिए।

गतका पार्टी ने दिखाए करतब
नगर कीर्तन में शामिल गतका पार्टी के योद्धाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगत को आकर्षित किया। योद्धाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। उन्हें देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।

इसराना साहिब पहुंचा नगर कीर्तन
गुरुद्वारा नाडा साहिब से आरंभ हुआ महान नगर कीर्तन पानीपत में विभिन्न स्थानों से होकर गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब पहुंचा। यहां पंज प्यारों और एसजीपीसी पदाधिकारियों को सिरोपा पहनाया। इससे पहले महान नगर कीर्तन थर्मल प्लांट, विर्क नगर, नहर पुल, जाटल रोड़, देशवाल चौक, गुरुद्वारा साहिब चौक आठ मरला, गुरुद्वारा मॉडल टाऊन श्री गुरु रामदास सिंह सभा, रामलाल चौक से जीटीरोड, गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली पानीपत, सिवाह और रोहतक हाईवे से होकर गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें