फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन जख्मी

Thu, 12 Jan 2017 11:34 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर दिल्ली-करनाल लेन पर दो किलोमीटर के दायरे में दो सड़क हादसे में आईटीबीपी के एक जवान व एक इकलौते लड़के की मौत हो गई, जबकि दोनों हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से तीनों की तबीयत चिंताजनक है। पुलिस ने वाहनों को एक तरफ शवों को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

 दिल्ली-करनाल लेन पर छौक्कर पेट्रोल पंप के पास एक ऑल्टो कार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर चालक हादसे के बाद कैंटर समेत फरार हो गया। जिसमें बलकार (40) निवासी होशियार, पंजाब की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी राजू व गुरमेल घायल हो गए। दोनों को सीएचसी के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। बताया जा रहा है कि बलकार आईटीपीबी में जवान था और अपने दो साथियों के साथ ऑल्टो कार में पंजाब की तरफ जा रहा था।

दूसरा हादसा इससे कुछ दूरी पर हुआ। यहां पर एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें सोनीपत के भगान गांव निवासी मोनू (23) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोनू अपनी बुआ के लड़के के साथ मोटरसाइकिल पर समालखा की तरफ आ रहा था। जीटी रोड स्थित शीला रिजोर्ट के पास एक ट्रक चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मोनू परिवार का इकलौता लड़का था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें