फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: चार साल पहले किया था प्रेम विवाह, पति के साथ अनबन के चलते लगाया फंदा

Fri, 04 Jul 2025 06:17 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

आशुतोष मौर्य ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। उसने सपना (25) के साथ 2021 में प्रेम विवाह किया था। वे इसके बाद समालखा में भापरा रोड पर आकर रहने लगे। वह मेहनत मजदूरी करता था और सपना घर पर रहती थी।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के समालखा थाना के अंतर्गत भापरा रोड पर फंदा लगाकर जान देने वाली महिला सपना ने चार साल पहले आजमगढ़ के आशुतोष मौर्य के साथ प्रेम विवाह किया था। अब दोनों में अनबन रहती थी। इसी के चलते सपना ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। थाना समालखा की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनोंं को सौंप दिया। 

विज्ञापन


आशुतोष मौर्य ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। उसने सपना (25) के साथ 2021 में प्रेम विवाह किया था। वे इसके बाद समालखा में भापरा रोड पर आकर रहने लगे। वह मेहनत मजदूरी करता था और सपना घर पर रहती थी। उनको कोई संतान नहीं थी। ऐसे में उनके बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता था। उनके बीच वीरवार को भी विवाद हो गया था। वह सुबह ही अपने काम पर चला गया था।

उसे दोपहर के समय सूचना मिली की सपना ने फंदा लगा लिया है। वह तुरंत घर पहुंचा। उस समय कमरे का दरवाजा बंद था। उसने अंदर जाकर देखा तो सुमन फंदे पर लटकी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। थाना समालखा की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने शव फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों के बयान दर्ज किए। एकता विहार कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसकी भांजी सपना ने 2021 में प्रेम विवाह किया था। वह इसके बाद अपने पति के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें