फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर लाखों हड़पने का आरोप

Mon, 19 May 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा के गांव हथवाला निवासी एक व्यक्ति ने गोहाना निवासी अपने रिश्तेदार पर नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे और उसके भाई को रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी से रुपये वापस दिलवाने के साथ उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में दीपक ने बताया कि उसके भाई मोनू प्रकाश की पत्नी का एक रिश्तेदार जनवरी 2012 में उनके घर पर आया था।

उसने मोनू प्रकाश और उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने में आठ-नौ लाख रुपये खर्च होने की बात कही थी। रेलवे में नौकरी दिलवाने की बात कहने पर दोनों उसके झांसे में आ गए।
विज्ञापन


दीपक ने आरोप लगाया कि 27 जनवरी 2012 को आरोपी घर पर आकर उनसे दो लाख रुपये नकद ले गया और बाकी राशि उसके बैंक खातों में जमा करवाने के लिए कहा।

नौकरी के लिए उन्होंने इधर-उधर से इंतजाम कर 13 लाख 81 हजार रुपये आरोपी का देे दिए, जिसकी बैंक डिटेल भी उनके पास है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद नौकरी नहीं लगवाया तो उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन



पीड़ितों के मुताबिक इसके बाद रुपये वापस मांगने पर उसने धमकी देनी शुरू कर दी। उन्होंने एसपी पानीपत को भी शिकायत दी थी, जिसके बारे में एसपी ने थाना प्रभारी समालखा को मार्क कर दिया। इसके बाद वह शिकायत लेकर थाना प्रभारी से मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें