जवान अपनी मेडिकल टीम को लेकर बाढ़ प्रभावित गांवों में जा रहे थे। एंबुलेंस में सनौली खुर्द से नवादा पार, तामशाबाद, जलालपुर द्वितीय, पत्थरगढ़ व राणा माजरा गांवों के लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए जा रहे थे।
हरियाणा के पानीपत में सेना की एंबुलेंस नवादा गांव के समीप सड़क किनारे भरे यमुना के पानी में पलट गई। सड़क किनारे करीब 10 फुट पानी लगा था। जवानों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़कर जान बचाई। इस दौरान छह-सात जवानों को हल्की चोट भी लगी।
विज्ञापन
सेना के कुछ जवान बुधवार को दोपहर बाद एंबुलेंस में सनौली खुर्द से नवादा पार, तामशाबाद, जलालपुर द्वितीय, पत्थरगढ़ व राणा माजरा गांवों के लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए जा रहे थे। सड़क पर यमुना की बाढ़ का पानी जमा था। सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे करीब 10 फुट गड्ढे में जा गिरी।
जवान एंबुलेंस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। इस दौरान छह-सात जवानों को हल्की चोटें आईं। प्रशासन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टरों की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों व ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। इधर जिले के आधा दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय व एक दूसरे से संपर्क टूट गया है। इन गांवों के स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है।