फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर एमटीपी किट बेचते पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक और डॉक्टर को एमटीपी किट बेचते काबू किया है।  हरीनगर रामस्वरूप चौक स्थित क्लीनिक संचालक ने बारह सौ रुपये में किट बेची थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डमी ग्राहक के सहारे सफलता प्राप्त की है। डॉक्टर ने प्राथमिक पूछताछ में ही किट बेचने के आरोप कबूल लिए हैं। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि मॉडल टाउन थाने  के अंतर्गत हरीनगर में रामस्वरूप चौक स्थित एक क्लीनिक संचालक डॉक्टर एमटीपी किट बेचता है। सीएमओ डॉ. इंद्रजीत धनखड़ ने पूरे मामले से उपायुक्त समीर पाल सरो को अवगत कराया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की।

डीसी ने नायब तहसीलदार पानीपत राजबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डमी ग्राहक को तैयार किया और अस्पताल में भेजा। अस्पताल संचालक डॉक्टर ने उसको 12सौ रुपये में किट देने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसको 12सौ रुपये के नोट साइन कर दे दिए।
विज्ञापन


सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बतरा, डॉ. शालिनी मेहता व ड्रग्स इंस्पेक्टर को टीम में शामिल किया। टीम ग्राहक का पीछा करते-करते रामस्वरूप चौक पर पहुंच गई। ग्राहक ने डॉक्टर से एमटीपी की किट मांगी। डॉक्टर ने 12सौ रुपये लेकर उसको एमटीपी किट दे दी। इसी समय टीम ने इशारा पाकर दबिश दे दी। टीम ने एमटीपी किट को बरामद कर लिया और डॉक्टर पशुपति राय को भी मौके से ही पकड़ लिया।

थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर डॉक्टर पशुपति राय के खिलाफ एमटीपी किट की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। टीम में नायब तहसीलदार राजबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बतरा, डॉ. शालिनी मेहता व ड्रग्स इंस्पेक्टर शामिल रहे। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बतरा ने बताया कि विभाग को हरीनगर स्थित एक क्लीनिक पर एमटीपी किट बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर ग्राहक भेजकर दबिश दी गई। डॉक्टर पशुपति राय को एमटीपी किट बेचते काबू किया है। थाना मॉडल टाउन में उसके खिलाफ शिकायत दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें