वक्त दे- रक्त दे की ओर से गांव उग्रा खेड़ी में लगाए रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यहां पर शिविर में सौ यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वक्त दे-रक्त दे समूह द्वारा रविवार को गांव उग्रा खेड़ी में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्यातिथि हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो महाप्रबंधक जोगिंद्र रावल, डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र राठी, डीएसपी महिला थाना विद्यावंती, डीएसपी ट्रैफिक आत्माराम, स्टार ब्लड डोनर अशोक कुमार वर्मा व उग्रा खेड़ी गांव के पूर्व सरपंच एवं भाकियू के उपाध्यक्ष बिंटू मलिक ने शिविर का शुभारंभ किया।
बिंटू मलिक ने रक्तदान भी किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान बड़ा दान है। लोगों को इसके लिए हर वक्त तैयार रहना चाहिए। लोगों के सहयोग से रक्त की मांग को पूरा किया जा सकता है। रक्त दे, वक्त दे संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। मुनीष शर्मा ने बताया कि अप्रैल 2014 से पानीपत में अभी तक 3500 यूनिट से भी ज्यादा ब्लड डोनेट कर चुके हैं और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के घरवालों से अनुरोध किया है कि ब्लड के लिए सिटी से बाहर न जाएं।
इस मौके पर रैडक्रॉस सोसाइटी से डॉ. पूजा सिंगाल, वक्त दे-रक्त दे के सदस्य अमित जांगड़ा, मुनीष शर्मा, प्रवीण वर्मा, मानव पाहवा, जितेंद्र वर्मा, दिनेश शर्मा, फरमान सिद्दकी, दीपक जागलान, देव छौक्कर, अशवनी शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, दीपक शर्मा, मोनू, जितेंद्र मलिक, सोनू अहलावत, गौरव मलिक, देवेंद्र नरुला, अमन वर्मा, ओमबीर जागड़ा, पारस बुद्धिराजा, विशाल वर्मा, सोनी मलिक, बिंटु मलिक, विशाल वर्मा, जुगविंद्र मलिक, प्रवीन मलिक, अमित जांगड़ा अंकित तेहरी, राजेश कात्याल, होशियार सिंह, मंजीत मलिक, राजेश मलिक मौजूद रहे।