फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले पानी निकासी की सौगात

Sun, 09 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराो
विज्ञापन
 हुडा सेक्टरों में दिवाली से पहले ही गंदे पानी निकासी सौगात मिलेगी। हुडा अधिकारियों ने सेक्टरों के सीवरेज की सफाई के लिए एक करोड़ 12 लाख का एस्टीमेंट बनाकर भेज दिया है। एस्टीमेंट पास होने के एक सप्ताह बाद काम शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा पैसा वीआईपी सेक्टर-11 और 12 में खर्च होगा।
विज्ञापन


सेक्टर-11 में 27 लाख, जबकि सेक्टर-12 में 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-25 पार्ट-टू की सीवरेज समस्या के समाधान पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे। हुडा सेक्टरों में बारिश का पानी जमा होने और सीवर के पानी की निकासी की समस्या विकराल हो चुकी है। हुडा के रिहायशी के साथ इंडस्ट्रीयल सेक्टर में भी यह समस्या गंभीर है।

हुडा वासी हर मंच पर पानी निकासी की समस्या को रख चुके थे, लेकिन किसी तरह का समाधान नहीं हो पाया था।ा पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने पिछले सप्ताह सरकारी विश्राम गृह में हुडा के चीफ इंजीनियर और आला अधिकारियों के साथ सेक्टरवासियों की समस्या सुनी थी। अधिकारियों ने सेक्टर-29 पार्ट-टू में मौके का मुआयना भी किया था।
विज्ञापन


बिजली स्वचालित बाल्टी मशीन ऐसे करेगी सफाई
हुडा सीवर साफ करने के लिए बिजली की स्वचालित बाल्टी मशीन लाने जा रहे हैं। इसको चलाने के लिए कम से कम दो कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ती है। इस मशीन का एक हिस्सा सीवरेज के पहले मेनहोल पर खड़ा कर दिया जाएगा, जबकि दूसरा हिस्सा दूसरे मैनहोल पर खड़ा किया जाएगा।

पहले गड्ढे पर खड़ी मशीन में एक बाल्टी लगी होगी। यह सीवरेज से होते हुई दूसरे हिस्से में पहुंचेगी। दूसरे हिस्से पर खड़ी मशीन बाल्टी को बाहर निकालकर गंद को खड़े हुए टैंक में डाल देगी। इस तरह से बाल्टी मशीन सीवर को साफ करेगी। इसके लिए एक मैनहोल से दूसरे मैनहोल की अधिकतम दूरी 100 मीटर ही होनी चाहिए।

कर्मचारियों को नहीं घुसना पड़ेगा
बिजली स्वचालित बाल्टी मशीन से सफाई होने के कारण कर्मचारियों को सीवर की सफाई करने के लिए उसके अंदर घुसने की जरूरत नहीं होगी। कई बार सीवरेज में घुसने के कारण कर्मचारियों की जान भी जा चुकी है। इस लिए हुडा ने बिजली की स्वचालित बाल्टी मशीन का प्रयोग करने की योजना बनाई है।

मशीन को एक सीवर होल को सफा करने में कम से कम दस मिनट और अधिक से अधिक 35 मिनट का समय लगेगा।

इन सेक्टरों में होगी बिजली स्वचालित मशीन से सफाई
सेक्टर    खर्च
11    27 लाख
12    45 लाख
13    05 लाख
17    05 लाख
18    05 लाख
24    05 लाख
25 पार्ट वन    05 लाख
25 पार्ट टू    05 लाख
29 पार्ट वन    05 लाख
29 पार्ट टू    05 लाख
कुल    112 लाख


हुडा के सेक्टरों के सीवरेज की सफाई का एस्टीमेंट तैयार करके हुडा के उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। इस बार बिजली की स्वचालित बाल्टी मशीन से सीवर की सफाई की जाएगी। इसके बाद बारिश होने पर गंदा पानी जमा होने की समस्या सेक्टरों में नहीं होगी।
विज्ञापन

देवेंद्र मलिक, एसडीओ, हुडा पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें