फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत डिपो को मिली दस एसी बसें दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत डिपो को दस नई एसी बसाें की सौगात मिली है। जिससे यात्रियों को कई रूटों पर एसी बसों में यात्रा करने को मिलेगा। इससे पहले केवल सामान्य बसें ही डिपो में शामिल की गई थी। डिपो में पहली बार एसी बसोंं को शामिल किया गया है। बसों के रूट को निर्धारित कर अगले सप्ताह ही डिपो महाप्रबंधक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। साथ ही इन बसों को दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

यह बसें आइसर कंपनी के मुख्यालय इंदौर से बनकर पानीपत डिपो में पहुंची है। जिससे यात्रियों की यात्रा को और सुगम करने का कार्य इन बसोंं द्वारा किया जाएगा। डिपो में पहले किसी भी रूट पर एसी बसों का संचालन नहीं किया गया है। इन एसी बसों का संचालन कई साल पहले हरियाणा के लगभग सभी जिलों में शुरू कर दिया गया था। पानीपत डिपो को अब एसी बसें दी गई हैं। इन बसों को लोकल रूट की बजाय लंबे रूट पर चलाने की संभावना ज्यादा जताई जा रही है। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि आइसर कंपनी की दस एसी बसों को पहली बार डिपो में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें