फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानत में ख्यानत: एएसआई ने ही चुरा लिए पुलिस लाइन में खड़ी बुलेट के टायर, सस्पेंड कर भेजा जेल 

Mon, 31 May 2021 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

छह माह पहले ही आरोपी को पुलिस लाइन में तैनात किया गया था। आरोपी इससे पहले मेवात जिले में तैनात था।  
 
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कर्मियों पर चोरों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का जिम्मा है, लेकिन पुलिसकर्मी ही चोरी करने लगे तो जनता किसके पास जाए। ऐसा ही एक केस पानीपत में आया। एक एएसआई ने पुलिस लाइन में खड़ी बुलेट बाइक के दोनों टायर चोरी कर लिए। पहले तो सभी को लगा कि किसी अपराधी ने वारदात अंजाम दी है, लेकिन जब जांच की गई तो एएसआई फतेह सिंह ही चोर निकला। पुलिस लाइन के मालखाना गार्ड इंचार्ज की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। देर रात डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


न्यू पुलिस लाइन मालखाना गार्ड इंचार्ज ईएसआई फूल कुमार ने उप पुलिस अधीक्षक यातायात से इस संबंध में शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी एएसआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फूल कुमार ने बताया कि 21 मई को मालखाने में खड़ी बुलेट बाइक के दोनों टायर चोरी होने का पता चला।


इसकी शिकायत जिला मालखाना इंचार्ज चरण सिंह को दी गई। इसके साथ ही अपने स्तर पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि एएसआई फतेह सिंह ने बुलेट बाइक के दोनों टायर चोरी किए हैं। इसके बाद उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी गई और उनके आदेश पर एएसआई फतेह सिंह के खिलाफ थाना सेक्टर-29 रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


एएसआई बोला, आपको कोई कुछ कहे तो मेरा नाम ले देना
एएसआई के टायर चोरी किए जाने का पता लगने पर फूल कुमार ने उसे कॉल की। इस कॉल को रिकार्ड भी किया गया। बात करने के दौरान फतेह सिंह ने कहा कि टायर वह ही लेकर गया है। उस बाइक की बोली हो चुकी है, ऐसे में अब इनकी जिम्मेदारी किसी की नहीं है। कोई आपसे कुछ कहे तो मेरा नाम ले देना।

छह महीने पहले ही मेवात से आया था एएसआई
एएसआई फतेह सिंह की न्यू पुलिस लाइन में छह महीने पहले ही तैनाती हुई थी। इससे पहले वह मेवात जिले में तैनात था और ट्रांसफर कर पानीपत भेजा गया था।

एएसआई फतेह सिंह के खिलाफ उच्चाधिकारियों के आदेश पर शिकायत के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - सुनील कुमार, एसएचओ, थाना सेक्टर-29

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें