पानीपत। वीडियो कॉल पर अश्लीलता करने और रिकार्डिंग कर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत देने वाले युवक का आरोप है कि युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये मांगे। युवक न डीएसपी मुख्यालय से मामले में शिकायत की है।
पानीपत निवासी युवक ने बताया कि गत 23 जून को उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हॉट्सएप पर मैसेज आया। पूछने पर युवती ने नाम बताया और वीडियो कॉल करने के लिए कहा। मना करने पर युवती ने उसे वीडियो कॉल किया और अपने कपड़े उतार दिए। युवती ने इसे रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पेटीएम का नंबर भेजकर पांच हजार रुपये मांगे।
पीड़ित युवक ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो राजस्थान के अलवर शहर की मिली है। अब पुलिस मोबाइल और पेटीएम नंबर से आरोपी युवती तक पहुंचने में जुटी है। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पानीपत में 15-20 लोगों को इसी प्रकार से ठगी का शिकार बना जा चुका है, लेकिन पीड़ित बदनामी के डर से शिकायत नहीं देते हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।