फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा में कहासुनी के बाद गोली मारी, गंभीर

Thu, 22 May 2014 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा के गांव हलदाना में वीरवार देर रात अपने चाचा की दुकान पर बैठे दिनेश कुमार को गांव के ही एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली दिनेश कुमार के पैर में लगी है।
विज्ञापन


गोली चलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागे और जानकारी जुटाई। इसी बीच परिजनों ने घायल दिनेश कुमार को समालखा के पीएचसी में पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक देर रात दिनेश कुमार गांव में चाचा के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी बीच आए गांव के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


कहासुनी के बाद आरोपी अपने घर चला गया। थोड़ी देर बाद घर से हाथ में देसी कट्टा लेकर दोबारा दुकान पर आ धमका। दिनेश कुमार कुछ समझ पाता कि उसने कट्टा तान दिया।

दिनेश कुमार भागने लगा तो आरोपी ने गोली चला दी। गोली दिनेश के पैर में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उधर, एएसआई रणधीर सिंह का कहना है कि पुलिस घायल का बयान लेने के लिए पीजीआई खानपुर गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें