फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के पहले दिन चहके, जाने नियम

Sun, 17 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्र
विज्ञापन
शहर के एसडी पीजी कॉलेज में शनिवार को पहली बार आए युवाओं के चेहरे खिले हुए दिखे। कॉलेज में हवन के साथ सत्र शुरू हुआ। युवाओं ने पहले दिन अपना टाइम टेबल नोट किया और अपनी कक्षाओं के बारे में जाना। आर्य कॉलेज में 21 और आईबी में 20 से सत्र शुरू होगा। इन कॉलेजों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन



एसडी पीजी कॉलेज में कॉलेज के प्रबंध समिति के प्रधान दिनेश गोयल, उप प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा और स्टाफ सदस्यों ने नए बच्चों के साथ हवन में आहुति डाली। गंगा धाम मंदिर के पुजारी पंडित निंरजन पाराशर और उनके सहयोगितयों ने विधिपूर्वक हवन करवाया। प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि हर साल नए सत्र की शुरुआत हवन से होती है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज की हरियाणा में अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है। गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना कॉलेज का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

बच्चों की खुशी का नहीं ठिकाना
कृतिका ने बताया कि उसने बीकॉम में एडमिशन लिया है। कॉलेज का पहला दिन अच्छा रहा। 12वीं कॉमर्स से की है। इसके बाद एसडी कॉलेज में बीकॉम में एडमिशन लिया है। पहले दिन कोई पढ़ाई तो नहीं हुई। उसने अपना टाइम टेबल नोट करने के साथ क्लास रूम देखा। अर्जुन ने बताया कि कॉलेज में आते समय धड़कन तेज थी। कॉलेज में आकर उसकी सारी चिंता दूर हो गई। मानसी ने बताया कि उसने बीए में एडमिशन लिया है। कॉलेज का पहला दिन ठीक ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें