फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन की उमस के बाद बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा

Sun, 17 Jul 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कई दिनों से गर्मी और उमस के बाद शनिवार को हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह छह बजे करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। जिलेभर में औसतन पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक दस एमएम बारिश पानीपत ब्लॉक में हुई। बारिश से गलियों और सड़कों पर पानी भर गया।  
विज्ञापन

शहरवासी रोशनलाल, प्रदीप, कर्मवीर ने बताया कि  कुछ देर की बारिश से ही मॉडल टाउन के मुख्य चौक पर जलभराव हो गया। इस कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी हुई। पानी निकासी के व्यापक प्रबंध न होने से यह समस्या बनी। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

बारिश से किसानों के चेहरे खिले
सुबह हुई बारिश से धान की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई। किसान दुलीचंद, राममेहर, रामकरण, प्रेम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह हुई बारिश से धान की फसल में पानी की बचत हुई है।
विज्ञापन


जिले में पांच एमएम बारिश
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को जिले में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश के चलते तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ब्लॉक अनुसार बारिश के आंकड़े
ब्लॉक    बारिश (एमएम में)
पानीपत    10 एमएम
इसराना    5 एमएम
बापौली    3 एमएम
समालखा    2 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें