फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले पैसे न होने पर टोल प्लाजा पर चार किमी लंबा जाम, यात्रियों का हंगामा

Sun, 20 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
 खुले पैसों की किल्लत के चलते पानीपत-हरिद्वार रोड स्थित यमुना टोल प्लाजा पर चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम से परेशान और टोल टैक्स से नाराज वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया। रोड जाम और हंगामे की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही सनौली थाना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने टोल टैक्स माफ कराकर वाहन चालकों को शांत किया। चार घंटे के बाद यातायात सुचारु हो सका। नोटबंदी के दस दिन बाद भी लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों, एटीएम से लेकर सड़कों पर लोगों का आक्रोश फूट रहा है।

बैंकों में नोट बंदी और पैसों के लिए मारामारी है, वहीं खुले पैसों की कमी के कारण वाहन चालक टोल टैक्स देने में असमर्थ हैं। शनिवार को हरिद्वार-पानीपत रोड पर यमुना नाका टोल प्लाजा पर खुले पैसों के कारण जाम लग गया। टोल प्लाजा कर्मी वाहन चालकों से खुले पैसे मांग रहे थे,
विज्ञापन


जबकि वाहन चालकों के पास पुराने नोट थे। टोल कर्मियों ने वाहन चालकों से पुराने और बड़े नोट लेने से मना कर दिया। इससे टोल प्लाजा पर चार किलोमीटर तक जाम लग गया। वाहन चालकों ने टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

वाहन चालक जसबीर, जयपाल, ओमप्रकाश, सचिन, जय कुमार, राजबीर, विवेक, गौरव और विपिन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी सड़कों पर टोल टैक्स माफ किया गया है। लेकिन, यमुना नाके पर टोल प्लाजा अधिकारी जबरदस्ती वाहन चालकों से पैसे वसूल कर रहे है।

वे वाहन चालकों को परेशान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। जाम लगने से परेशान वाहन चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वाहन चालकों का आक्रोश देखकर टोल अधिकारी और कर्मचारी अपने केबिनों में चले गए। हंगामे की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने टोल माफ कराया और वाहन चालकों को समझाया।

हरियाणा सरकार से स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा बंद करने के आदेश हमें नहीं मिले हैं। टोल प्लाजा पर 500 और 1000 का नोट बंद होने के बाद वाहन चालकों से खुले पैसे मांगे जा रहे हैं। इससे जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए हमें टोल टैक्स माफ करना पड़ा। अब सभी वाहनों से टोल टैक्स लेना बंद कर दिया गया है। इसकी सूचना सरकार और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

प्रदीप अत्री, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें