फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक को चाकू घोंपकर गाड़ी, नगदी लूटी

Mon, 23 Jan 2017 11:41 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
dhh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जीटी रोड पर एनएफएल के सामने शनि मंदिर के नजदीक दिल्ली की एक टूर एंड ट्रैवल्स के कार चालक को चाकू घाेंपकर इनोवा गाड़ी और पर्स लूट लिया। चालक राजस्थान के झुंझनू जिले का है। उसे गंभीर हालत में जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-11-12 चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वारदात स्थल से कुछ दूरी पर यूपी नंबर की एक ह्यूडई एसेंट कार दुर्घटनाग्रस्त मिली है। कार ड्रेन नंबर-वन की तरफ गिरी हुई है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत-दिल्ली लाइन पर एनएफएल के सामने शनि मंदिर के पास 21 जनवरी की रात को एक कार चालक को लूट लिया गया। बताया जा रहा है कि झुंझनू राजस्थान निवासी सोनू दिली स्थित निर्मल टूर एंड टैवल्स पर गाड़ी चलाता है। वह 21 जनवरी को दिल्ली से इनोवा गाड़ी में कुछ लोगों को लेकर पानीपत आया था। वह उन लोगों को शहर के एक होटल में छोड़कर देर रात इनोवा गाड़ी से वापस जा रहा था। पुलिस के अनुसार शनि मंदिर के नजदीक कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी को रुकवा कर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उससे इनोवा गाड़ी और पर्स लूटकर भाग गए। राहगीरों ने घायल सोनू को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पर सेक्टर-11-12 चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक सोनू के बयान के आधार पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
लावारिस कार मिली
शनि मंदिर के नजदीक यूपी नंबर की एक ह्यूडई एसेंट (यूपी 14-एफटी-6598) गाड़ी दुर्घनाग्रस्त मिली है। गाड़ी हाईवे के साथ निकलती ड्रेन नंबर वन में गिरते-गिरते बची है। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार का अगला शीशा टूटकर बिखरा हुआ है। कार की पिछली सीट पर शराब की एक बोतल और कुछ ईंट पड़ी हैं। गाड़ी को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यहां पर भी लूट की कोशिश हुई है। थाना पुलिस ने गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को चालक सोनू को चाकुओं से घायल कर इनोवा गाड़ी व पर्स लुटने की सूचना मिली है। पुलिस ने चालक सोनू के बयान दर्जकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुनीता, प्रभारी, सेक्टर-11/12 चौकी पानीपत। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें