फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का पुल टूटने से पानीपत की बस सेवाएं रद्द

Wed, 19 Jun 2013 12:06 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की पानीपत बस सेवाएं फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। बसें केवल शामली तक ही पहुंच पा रही हैं। कैराना में यमुना का पुल टूटने से पानीपत-खटीमा मार्ग बाधित हो गया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर डिपो से परिवहन निगम की 15 बसें पानीपत रूट पर चल रही हैं। यह बसें शामली होते हुए पानीपत तक जाती हैं।

तस्वीरों में दिल्ली में बाढ़ का खतरा!

भारी बरसात के कारण मंगलवार को शामली जनपद के कैराना में यमुना का पुल टूट जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिसके चलते पानीपत को जाने वाली सभी बसें रद कर दी गई हैं।

एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि पानीपत तक जाने वाली सभी बसें अब केवल शामली तक ही पहुंच रही हैं। हालांकि हरियाणा रोडवेज एवं अन्य बसें और वाहन शामली वाया करनाल और बड़ौत वाया सोनीपत होकर पानीपत तक जा रही हैं। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें