फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबाहों से पानी चोरी के नाम पर अवैध वसूली

Sat, 07 Jan 2017 12:25 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
dhh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को ब्लाक प्रधान सतपाल राणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यूनियन के जिले पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। जिसमें किसानों की समस्याओं व उनके निवारण पर विस्तार से चर्चा कर कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन

यूनियन के जिला उपप्रधान बिंटू मलिक ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रजबाहों से पानी चोरी के नाम पर किसानों ने अवैध वसूली करते हैं और फिर उन पर तवान के नाम पर जुर्माना भी डालते हैं। और किसानों पर पानी चोरी के मुकदमें भी दर्ज करवा दिए जाते है। मात्र पानी चोरी के नाम पर एक किसान को तीन तीन सजा देकर अपनी हकुमते चलाई जा रही हैं और किसानों को पिसा जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली मीटरों को घरों से बाहर लगाकर सरकार द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। क्योंकि अगर कोई मीटर को तोड़ दिया जाता है तो इसका खामियाजा निगम मालिक से वसूलता है।


उन्होंने कहा कि तीन मार्च को भारतीय किसान यूनियन द्वारा करनाल में हरियाणा किसान कर्ज मुक्त विशाल रैली की जाएगी। जिसमें प्रदेशभर से किसान बड़ी संख्यां में हिस्सा लेंगे। उन्होने कहा कि शुगर मील गन्ने की ट्राली आने-जाने का किराया किसानों को शुगर मिल की तरफ से दिया जाता था। लेकिन अब यह सुविधा सरकार ने बंद कर इसे किसानों पर थोपा जा रहा है। जिससे किसानों का खर्च और ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने सरकार से गन्ने की ट्राली का किराया देने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के नेता बीडीपीओ मतलौडा अशोक छिक्कारा से मिले और बालजाटान गांव में शहिद रूपचंद नैन समारक के नाम पर दी गई 9 कनाल जमीन को खाली करवाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत द्वारा समारक की उक्त जमीन को पट्टे पर दिया जाता है। किसान नेताओं ने कहा कि रूपचंद नैन शहीदी दिवस पर हर वर्ष दो सितंबर को प्रदेशभर से यूनियन के बड़े नेता समारक पर पहुंचते है और कार्यक्रम किया जाता है। ऐसे में लोगों के बैठने की जगह भी नहीं होती। बीडीपीओ ने उन्हें जमीन खाली छोड़ने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला प्रधान जयकरण कादियान, उपप्रधान बिंटू मलिक, मानसिंह, कृष्ण देशवाल, हरिराम देशवाल व सतपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें