चौधरी कपूरी राम कॉलेज ऑफ एजूकेशन, महावटी में डीएड व बीएड के संयुक्त तत्वाधान में डीएड प्रथम समेस्टर व बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन पवन रमन व कोषाध्यक्ष कपिल देशवाल ने विद्या की देवी सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर पार्टी का शुभारंभ किया।
चेयरमैन पवन रमन ने कहा कि मनुष्य का जीवन सदैव दूसरों से ही संबंधित होता है। वह अपने ज्ञान का प्रकाश दूसरों से प्राप्त करता है। वैज्ञानिक शिक्षा, तकनीकी नवाचार, गुणात्मक शिक्षा आदि प्रगतिशील राष्ट्र के संकेत हैं। कोषाध्यक्ष कपिल देशवाल ने कहा कि हर विद्यार्थी को अनुशासन प्रिय व ज्ञान जिज्ञासु बनना चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
इसके अतिरिक्त योगेश ने भाषण के माध्यम से वर्तमान शिक्षा नीति अपने विचार रखें, वहीं प्रेरणा ने कविता से सबको मुग्ध कर दिया। अंकुर मिस्टर फ्रेशर और रेणू व लता मिस फ्रेशर बनी। मंच संचालन अनुपमा व पुष्म ने शिक्षिका अर्चना सिंह के सहनिर्देशन में किया। इस अवसर पर अंतिर बम जैन,रीटा चौधरी, सीमा रानी, मनीषा देवी, प्रतिभा सिंह, रूपराम सुनहरा, सुरजीत व प्रियंका मौजूद रहे।