फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड हाईवे के नीचे लगेंगी इंटरलॉकिंग टायल, बैठने की लगाए जाएंगे बैंच

Tue, 03 Jan 2017 12:10 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
o - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एलिवेटिड हाईवे के नीचे करीब गोहाना रोड से पुल से लेकर लघु सचिवालय के नीचे तक इंटरलॉकिंग टायल लगेंगी और लोगों के बैठने के लिए बेंच लगेंगे। इसके अलावा पूरे हाईवे के नीचे कई सौ लाइट लगाकर चमकाया जाएगा। जिला प्रशासन के मसौदे पर रिफाइनरी अधिकारी सहमत हो गए हैं और अब फाइल को जल्द रिफाइनरी के दिल्ली स्थित अधिकारी जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। प्रशासन की तरफ से इसको लेकर पांच करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे। एलिवेटिड हाइवे के नीचे इंटरलॉकिंग टायल लगने सेे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पानीपत रिफाइनरी के ईडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे के साथ बैठक में एलिवेटिड हाइवे के नीचे इंटरलॉकिंग टायल लगाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया। जिसमें दोनों तरफ के अधिकारियों ने अपनी-अपनी बातों को रखा। प्रशासन व रिफाइनरी अधिकारी सहमत हो गए और करीब पांच करोड़ की लागत के प्रस्ताव को अपने हाथ में लेने का फैसला लिया। रिफाइनरी अधिकारियों ने स्पष्ट किया इस प्रस्ताव की फाइल रिफाइनरी के दिल्ली स्थित कार्यालय तक पहुंच गई है। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। उपायुक्त ने जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

एलिवेटिड हाइवे के नीचे का हिस्सा चमकेगा
एलिवेटिड हाइवे के नीचे गोहाना रोड से लेकर लघु सचिवालय तक के हिस्से को इंटरलॉकिंग टायल लगाकर पक्का किया जाएगा। जिससे बारिश के मौसम में कीचड़ व गर्मियों के मौसम में धूल से मुक्ति मिलेगी। इन सबके चलते जीटी रोड स्थित दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बताया जा रहा है कि अब एलिवेटिड हाइवे के नीचे बड़े बेंच भी लगाए जाएंगे और कई सौ लाइट लगाकर पूरी तरह से चमकाया जाएगा।
विज्ञापन


यह था प्रस्ताव में पेंच
हाइवे के नीचे इंटरलॉकिंग टायल लगाने के साथ दोनों तरफ की ग्रिल को पीछे हटाकर जीटी रोड को चौड़ा किया जाना था। तकनीकी अधिकारियों ने पिलरों की 15 फीट की ऊंचाई इसमें तकनीकी दृष्टि से परेशानी देने वाली बताई। जिस पर मामला अटक गया। तकनीकी अधिकारियों द्वारा इसका रास्ता निकाला गया तो रिफाइनरी ने इसको अपने एडवरटाइजमेंट के लिए प्रयोग करने की बात रखी थी। एलएनटी कंपनी द्वारा इससे इनकार कर दिया। जिसके चलते मामला अटक गया था।

यह है योजना
जीटी रोड पर एलिवेटिड हाइवे बनने के बाद जाम कम होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन जीटी रोड का जाम एलिवेटिड हाइवे बनने के बाद भी खत्म नहीं हो पाया। स्थानीय प्रतिनिधियों ने समस्या को मुख्यमंत्री से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने एलिवेटिड हाइवे के नीचे इंटरलॉकिंग टायल से पक्का कर दूसरे कार्यों में लगाने के आदेश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ एलिवेटिड हाइवे का दौरा किया था। पीडब्ल्यूडी द्वारा गत दिनों करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया।

एलिवेटिड हाइवे के नीचे इंटरलॉकिंग टायल लगाने के प्रस्ताव पर रिफाइनरी सहमत हो गया है। इसी माह काम शुरू करवा दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा प्रस्तावित पांच करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे। यहां पर किसी तरह का प्रोजेक्ट बढ़ने पर रिफाइनरी द्वारा ही वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रशेखर खरे, उपायुक्त पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें