फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर दें विशेष ध्यान : बलबीर

विज्ञापन
सरपंच और प्रतिनि​धियों को संबो​धित करते सेवानिवृत्ति आईएएस बलबीर सिंह। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय में मंगलवार को सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम किया गया। मुख्यातिथि सेवानिवृत्ति आईएएस बलबीर सिंह रहे।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर विशेष ध्यान देकर गांव के विकास में ध्यान दें। सरपंच और पंचायत प्रतिनिधि संवेदनशील होंगे तो सामाजिक ढांचा मजबूत होगा और लोग आर्थिक तौर के साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बहुत जरूरत है। शिक्षा से ही सही नागरिक तैयार किया जा सकते हैं। आज परिवारों की गांव में से शहरों की तरफ पलायन हो रहा है। इसके पीछे शिक्षा ही बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर अभिभावक चाहता है कि उसके बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। इसीलिए वे शहरों की तरफ जाते हैं। सेवानिवृत आईएएस अधिकारी बलबीर सिंह मलिक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ गांव के बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान भी देना जरूरी है और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाएं। बच्चों को अनुशासन परिवार या स्कूल में सिखाया जा सकता है इसलिए स्कूल की नींव बच्चों से ही मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण इस पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि यही आज की मूलभूत सुविधाओं में सबसे प्रथम श्रेणी पर हैं। एसडीएम मनदीप कुमार ने जिला प्रशासन की और से मुख्यातिथि का स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रजत और डॉक्टर अरुण शर्मा, कृषि विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह आदि ने विभाग की सुशासन के तहत किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

सरपंच और प्रतिनिधियों को संबोधित करते सेवानिवृत्ति आईएएस बलबीर सिंह। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें