इसराना। बुआना लाखू गांव के खिलाड़ी रोहित मलिक ने पैरा जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया और इंडियन ब्लाइंड एसोसिएशन की ओर से 19 से 23 दिसंबर को राजस्थान के श्रीगंगानगर में आयोजित की गई थी। इसमें खिलाड़ी रोहित ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहित की इस उपलब्धि से ग्राम पंचायत, दादा लाखू स्पोर्ट्स एंड सोशल एसोसिएशन व ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सराहना की है।
खिलाड़ी रोहित गांव में गरीब किसान परिवार से संबंध रखते हैं। वे गांव के खेल के मैदान में पहुंचकर सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। रोहित इससे पहले भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल कर चुके हैं। खिलाड़ी रोहित का कहना है कि वह वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। संवाद