फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश के बाद चौथे दिन धान खरीद ने पकड़ी गति, किसानों को राहत की उम्मीद

Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मंडी में धान को सुखाने के लिए फैलाता किसान। संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बारिश के बाद शुक्रवार को चौथे दिन मंडियों में धान की खरीद ने तेजी पकड़ी है। जिससे किसानों को राहत मिली है। सोमवार और मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को धान की खरीद में तेजी आई है। धान सूखने के बाद मंडियों में सरकारी एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर खरीद की जा रही है। जिले की मंडियों में अब तक 93478 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 82943 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। मंडियों से 3437 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। यह 41.38 प्रतिशत है।
किसान सुरेश, नरेश और शिवकुमार निवासी डाहर गांव ने बताया कि वह पांच दिन पहले मंडी में धान लेकर आए है। पहले दिन सरकारी खरीद एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर नमी बताकर खरीद नहीं की गई। साथ ही उन्हें धान को सुखाने की हिदायत दी गई। जिसके बाद उन्होंने मंडी में धान को फैलाकर सुखाने के लिए रखा। दो दिन बाद हुई बारिश ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया। जिसके बाद अभी तक उनकी धान की खरीद नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में किसानों की हर समस्या का हल किया जाएगा। जिसके लिए टीम को धरातल पर भेजा गया है। साथ ही दो दिन पहले हुई बारिश से मंडी में कुछ प्रतिशत धान को ही नुकसान हुआ है। जिसके बाद उसे मंडी में शेड के नीचे रखवा दिया गया है। मंडी में अब तक 82943 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। जल्द ही धान की खरीद और उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी।
आशा देवी, सचिव, मार्केट कमेटी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें