फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसारिक इच्छाओं और वासनाओं से दूरी बनाना ही मोक्ष : उपेंद्र मुनि

Fri, 10 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जैन स्थानक में प्रवचन करते उपेंद्र मुनि। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नई अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में उपेंद्र मुनि ने वासना से विरक्ति ही मुक्ति की युक्ति के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि सांसारिक इच्छाओं और वासनाओं से दूरी बनाना ही मोक्ष या मुक्ति का एक तरीका है। यह एक आध्यात्मिक कथन है, जो बताता है कि वासना, जिसे कामना या इच्छा भी कहते हैं। सुख की जगह दुख देती है और मुक्ति के मार्ग में सबसे बड़ा शत्रु है। वासना कभी तृप्त नहीं होती। जितना इसे पोषित करो उतना ही यह बढ़ती है। यह क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसी अन्य बुराइयों की जड़ है। इस काम वासना से मुक्ति के लिए भगवान का स्मरण उनकी भक्ति और उनके नाम के जप से मन को शांत किया जा सकता है।वासनाओं को बिना किसी राग-द्वेष के साक्षी भाव से देखना भी मुक्ति का एक प्रभावी तरीका है। जिससे उनके संस्कार क्षय होते हैं। अपनी इंद्रियों और मन पर नियंत्रण रखना और वासना को बढ़ाने वाले संयोगों से बचना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें