फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडियों में धान की आवक 2.98 लाख मीट्रिक टन पहुंची

विज्ञापन
अनाज मंडी में लगे धान के ढेर। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में धान खरीद और उठान की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब 1509 और 1121 धान की आवक लगातार हो रही है। आवक बढ़कर 2,98,488 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। इसमें पीआर, बासमती/1121, 1509 और मुच्छल जैसी प्रमुख किस्में शामिल हैं। धान आवक में समालखा मंडी अव्वल है। समालखा मंडी में सबसे अधिकक 1,37,555 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। मतलौडा मंडी में 62,149, पानीपत मंडी में 43,613.5, इसराना मंडी में 29,323, बापौली मंडी में 13,800 और बाबरपुर मंडी में 12,047.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
विज्ञापन

किसान रमेश कुमार ने बताया कि इस बार उनकी धान की फसल समय पर बिक गई है और पोर्टल पर पंजीकरण से लेकर पर्ची कटने तक की प्रक्रिया में कोई खास परेशानी नहीं आई। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा तय किए गए मानकों के अनुरूप उन्हें उनकी फसल का सही दाम मिल रहा है। समालखा मंडी के किसान सुरेश मलिक ने कहा कि शुरुआत में मौसम और नमी को लेकर थोड़ी चिंता जरूर थी, लेकिन अब मंडियों में उठान तेज होने से जगह खाली हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शेष बचा हुआ भुगतान भी जल्द ही उनके खातों में आ जाएगा।
सरकारी एजेंसी नहीं कर पाई पूरा उठान
सरकारी एजेंसियों ने अब तक 17,172.7 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से 14,476.1 मीट्रिक टन धान का उठान कर लिया है। यह करीब 84.30 प्रतिशत है। मंडियों में करीब 2,696.6 मीट्रिक टन धान पड़ा है। हैफेड और हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) ने करीब 35.34 करोड़ रुपये का भुगतान बनता है। इसमें से 32.66 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह करीब 92.43 प्रतिशत है।
विज्ञापन

वर्जन :
मंडियों में धान की आवक के साथ खरीद लगातार की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया की रोजाना समीक्षा की जाती है। किसानों की फसल का एक-एक दाना समय पर खरीद किया जाएगा। किसानों का भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें