फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। छठ महापर्व पर घर जाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की सीट के लिए मारामारी जारी है। ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराना भी काम नहीं आ रहा है। बच्चे और सामान के साथ प्रवासी यात्री ट्रेनों में भेड़-बकरियों की तरह यात्रा करने को मजबूर हैं। पानीपत स्टेशन पर रोजाना यही नजारा देखने को मिल रहा है। बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों के आते ही प्लेटफार्म पर भीड़ उमड़ पड़ती है।
विज्ञापन

डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं होती, फिर भी यात्री किसी तरह अंदर घुसने की कोशिश करते हैं। कई यात्री दरवाजे पर लटक कर और पायदान पर खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। महिलाओं को बच्चों को गोद में लेकर घंटों खड़े रहना पड़ रहा है। ट्रेनों में भीड़ के कारण रोजाना यात्री स्टेशन पर छूट रहे हैं। टिकट लेने के बाद भी उन्हें ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है। कई यात्री घंटों इंतजार के बाद भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाते और मजबूरी में अगले दिन की ट्रेन का इंतजार करते हैं। कुछ यात्री अधिक किराया देकर निजी वाहनों से घर जाने को मजबूर हैं।
यात्री विक्रम, अनमोल और रामकुमार ने बताया कि ट्रेनों में सीट नहीं मिलना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराना भी कोई काम नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हर साल छठ पर यही हाल होता है, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होता। यात्रियों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा यात्रियों की राहत के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नजर नहीं आता है। न तो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और न ही ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

वर्जन :
छठ महापर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री बिहार के लिए जा रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में सीट तो दूर खड़े होने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

मनीष कुमार शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें