-सरकारी खरीद के मुकाबले उठान की रफ्तार सुस्त
-मंडियों में 33.18 प्रतिशत यानी 3,362 मीट्रिक टन धान का हुआ उठान
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले की अनाज मंडियों में धान खरीद सीजन अपने उफान पर है। विभिन्न मंडियों में किसानों की फसल लगातार पहुंच रही है। इससे आवक का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सरकारी एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है, हालांकि खरीद के मुकाबले धान का उठान अपेक्षाकृत धीमा बना हुआ है।
जिले की मंडियों में 1,50,082.3 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें सबसे अधिक 1509 धान की आवक 1,37,359 मीट्रिक टन है। इसके अलावा बासमती व 1121 वैरायटी का 665.3 मीट्रिक टन, मुच्छल धान 43 मीट्रिक टन और सरबती धान सात मीट्रिक टन मंडियों में आया है। वहीं, सरकारी खरीद के दायरे में आने वाले पीआर धान की कुल आवक 12,008 मीट्रिक टन दर्ज की गई है। सरकारी एजेंसियों ने 10,134 मीट्रिक टन पीआर धान की खरीद की है। इसमें हैफेड ने 3,263.9 और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) ने 6,870.6 मीट्रिक टन पीआर धान की खरीद की है।मिलर्स और डीलरों द्वारा निजी स्तर पर 1,37,553.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
उठान की धीमी रफ्तार बनी चिंता का विषय
मंडियों धान का उठान बेहद सुस्त चल रहा है। सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदे गए धान में से अब तकल 3,362.7 मीट्रिक टन धान का ही उठान हो पाया है। इसमें हैफेड का उठान 1,518.6 मीट्रिक टन और एचडब्ल्यूसी का उठान 1,844.1 मीट्रिक टन रहा है। खरीद के मुकाबले उठान का प्रतिशत 33.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है। धीमी गति के कारण अभी भी मंडियों में लगभग 6,771.8 मीट्रिक टन धान बिना उठान के शेष बचा हुआ है। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि
39