फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान की आवक शुरू, पिछले साल की तुलना में मिले बेहतर भाव, 3800 रुपये तक पहुंचा दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। नई अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक शुरू हो गई है। इस बार मंडी में पिछले साल से 500 रुपये अधिक रेट मिल रहा है। सीजन की शुरुआत में ही किसानों के रेट को लेकर चेहरे खिल उठे हैं। प्राइवेट मिलरों के सीधी खरीद के बीच बुधवार तक मंडी में 1645 क्विंटल धान की आवक दर्ज की है।
इस सीजन में 1509 किस्म के धान का भाव 3190 रुपये से लेकर 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। यदि पिछले वर्ष के आंकड़ों से तुलना करें तो बीते साल इसी समय धान का भाव 3,100 रुपये से 3,301 रुपये प्रति क्विंटल के बीच सिमटा था। इस बार शुरुआती दौर में ही प्रति क्विंटल 500 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे किसानों को अपनी फसल का उचित मुनाफा मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बढ़े दामों से किसानों के खिले चेहरे
पट्टीकल्याणा गांव के किसान रामपाल ने बताया कि इस बार 3,800 रुपये तक का भाव मिलना राहत की बात है। पिछले साल लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन इस बार की कीमतें संतोषजनक हैं।
मनाना गांव के किसान सतबीर सिंह ने बताया कि फसल की गुणवत्ता अच्छी है और प्राइवेट मिलर भी बिना किसी झंझट के अच्छे रेट दे रहे हैं। अगर पूरी फसल इसी भाव पर बिके तो किसानों को बड़ा फायदा होगा। बिहौली गांव के किसान जयभगवान ने बताया कि शुरुआती भाव देखकर खुशी हुई है। मंडी में पानी और सफाई की व्यवस्था भी अच्छी है। उम्मीद है कि आगे भी दाम स्थिर रहेंगे।
विज्ञापन


वर्जन :
किसानों की सहूलियत के लिए मंडी परिसर में पेयजल, बिजली, स्वच्छता और शौचालय की मुकम्मल व्यवस्था की गई है ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। -अनिल दीक्षित, सचिव, मार्केट कमेटी समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें