फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पहरेदारी में निकलेंगे ऑक्सीजन टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पानीपत पुलिस ने रिफाइनरी स्थित ऑक्सीजन प्लांट की सुरक्षा को अपने हाथ में ले लिया है। पुलिस की निगरानी में ऑक्सीजन के टैंकर जिले की सीमाओं से बाहर निकलेंगे। आगे दूसरे जिलों की पुलिस उसकी सुरक्षा करेगी। पुलिस ने ये कदम रिफाइनरी से निकले ऑक्सीजन टैंकर के गुम होने के बाद उठाया है। उस कैंटर की लोकेशन पुलिस को अमृतसर में मिली है।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप बढ़ने से पहले रिफाइनरी स्थित प्लांट में लिक्विड और गैस फोरम ऑक्सीजन का निर्माण किया जाता था। अब केंद्र सरकार के निर्देश पर 19 अप्रैल से इस प्लांट में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू किया गया। पहले टैंकर को इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अध्यक्ष ने दिल्ली के लिए रवाना किया था। इसके साथ ही बुधवार को एक टैंकर ऑक्सीजन हिसार के लिए रवाना की गई, यह टैंकर रिफाइनरी से निकलते ही चोरी हो गया। जिसके बाद सुरक्षा को लेकर नियम तय किए गए हैं। पानीपत पुलिस को चोरी गए ऑक्सीजन से भरे टैंकर की लोकेशन पंजाब के अमृतसर जिला में मिली है।
रिफाइनरी स्थित प्लांट में जीवन रक्षक मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन कर दिल्ली, पंजाब व हरियाणा के विभिन्न जिलों में टैंकर से भेजा जा रहा हैं। प्रदेश सरकार ने सोनीपत के ड्रग निरीक्षक गुरचरण सिंह को इस प्लांट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और उनकी देखरेख में ही प्लांट में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

- वर्जन
डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि पानीपत से सिरसा के लिए चले ऑक्सीजन से लदा टैंकर चोरी हो गया था, इस टैंकर की लोकेशन अमृतसर क्षेत्र में मिली है। अमृतसर पुलिस की मदद से इस मामले की जांच की जा रही है। टैंकर में 10 टन मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन था। पानीपत की ड्रग कंट्रोलर विजय राजे ने ऑक्सीजन से लदे टैंकर को पानीपत रिफाइनरी क्षेत्र में स्थित एयर लिक्विड प्लांट से सिरसा के लिए भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें