फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच साल में 3750 से अधिक वाहन चोरी, 27 फीसदी ही बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में वाहन चोर गिरोह काफी समय से सक्रिय हैं। आए दिन वाहन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। जिनका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। पिछले पांच साल को आंकड़ों की बात करें तो जिले में 3750 से अधिक वाहन चोरी हो चुके हैं। इनमें से मात्र 27 प्रतिशत वाहनों को ही पुलिस बरामद करने में सफल हो पाई है। इस वर्ष भी यह आंकड़ा 25 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ रहा है।
जिले में पुलिस आंकड़ों की पड़ताल की गई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पांच साल में 3750 से अधिक वाहन चोरी हुए हैं। जिनमें ज्यादातर संख्या दुपहिया वाहनो की है। वर्ष 2021 में 801, 2022 में सबसे अधिक 936, 2023 में 823, वर्ष 2024 में 602 और मौजूदा वर्ष में नौ माह में करीब 591 वाहन चोरी हो चुके हैं। शहर में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां से सबसे अधिक वाहन चोरी होते हैं। इनमें मित्मल मेगा मॉल, देवी लाल पार्क, अस्पतालों के बाहर, सनौली रोड सब्जी मंडी के आस-पास के क्षेत्र में सबसे अधिक मोटरसाइकिल चोरी होती है।
विज्ञापन

-
नाकेबंदी और गश्त से भी नहीं लग रही रोक
पुलिस का दावा है कि शहर और जिले में वाहन चोरी रोकने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जाती है। इसके बावजूद भी वाहन चोर वारदातों को अंजाम देकर भाग जाते हैं। हैरत की बात तो यह है कि वाहन चोरी की ज्यादातर वारदात दिन में और भीड़ के समय होती है।

25 से अधिक वाहन चाहुए हो चुके गिरफ्तार
पुलिस टीम वाहन चोरों को लगातार गिरफ्तार करने का दावा कर ही है। पुलिस ने इस वर्ष अब तक 20 से अधिक वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम को सीआईए-3 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल मिली थी। 26 अक्तूबर को भी पुलिस ने एक वाहन चोर को मॉर्डन कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की थी।
विज्ञापन

वाहन चोरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। थाना पुलिस और सीआईए की टीमें वाहन चोरी की वारदात में सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसमें ओर तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें