फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सखी री बांके बिहारी से हमारी लड़ गई अखियां, बचाई थी बहुत मैंने, निगोड़ी लड़ गई अखियां...

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सखी री बांके बिहारी से हमारी लड़ गई अखियां, बचाई थी बहुत मैंने, निगोड़ी लड़ गई अखियां... हमें राधा रानी तेरे नाम का सहारा...और मुझे रास आ गया तेरे दर पे सर झुकाना...समेत अन्य भजन जैसे ही श्रीधाम वृंदावन से बाबा चित्र विचित्र महाराज ने प्रस्तुत किए तो पूरा मॉडल टाउन झूम उठा। चित्र-विचित्र महाराज ने एक के बाद एक कई गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मंगलवार को शिवाजी स्टेडियम में मौका था श्री मोर मुकुट धारी सेवा मंडल द्वारा प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का। शाम सवा पांच बजे ज्योति प्रचंड के साथ महोत्सव शुरू हुआ। चुलकाना धाम से रेनू दीदी, तमन्ना त्यागी, करनाल से विशी अरोड़ा और पानीपत से पंकज कुमार ने श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। हर कोई भजनों पर झूम उठा। चित्र-विचित्र देर रात मंच पर पहुंचे। उन्होंने देर रात तक भजनों की झड़ी लगाए रखी। उनके भजनों पर भक्त झूम उठे। विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज महोत्सव में पहुंचे। प्रमुख सदस्य अमित गोयल, सागर लाकड़ा, राजेश गर्ग, सचिन सिंगला, वीरेंद्र जैन, राहुल गुप्ता, रवि पाहुजा और विजय जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। श्याम बाबा के दरबार को कोलकाता के फूलों से सजाया गया। इसके साथ बाबा पर फूलों की वर्षा की। श्री श्याम बाबा चुलकाना धाम से महाराज देवेंद्र पुजारी कीर्तन में बाबा का आह्वान किया। कीर्तन में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद सेवा का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें