फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीबी के 200 मरीजों को लिया गोद, संस्था ने दी पौष्टिक आहार किट

Fri, 12 Jun 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 200 मरीजों को गोद लिया है। इनमें 100 मरीज सिवाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आठ गांवों और 100 समालखा से हैं। इनको एक विशेष कार्यक्रम में वीरवार को पौष्टिक आहार की किट दी।
ट्रस्ट के प्रमुख समाजसेवी पाला राम व महेंद्र वशिष्ठ ने सबको समय पर दवा के साथ प्रोटीन युक्त डाइट लेने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि टीबी को हराया जा सकता है। इससे डरना नहीं चाहिए, बल्कि इसका सामना करना चाहिए। इसके लिए नियमित जांच और समय पर पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट अब तक समालखा व ऊझा के 600 से अधिक मरीजों को पौष्टिक किट दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. कोमल ने कहा कि लोगों को अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने चाहिए। इसमें नियमित शारीरिक अभ्यास करने के साथ लक्षण नजर आते ही बीमारी की जांच करानी चाहिए। टीबी को लगातार दवा लेने से खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से पवन कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, पीपीएम कॉर्डिनेटर गुरुदत्त, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर नरेश कुमार, ट्रस्ट से कपिश, मांगेराम, दीपक, सुनील, रिंकू और प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें