पानीपत। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल की एमरजेंसी, ओपीडी और लेबर वार्ड समेत कई विंगों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों की संख्या के साथ मरीजों के इलाज के साथ सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने ओपीडी में मरीजों को फर्श पर बैठे मिले। उन्होंने इनके लिए बैंच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने गत दिनों पानीपत में कार्यभार संभाला है। उन्होंने वीरवार को अस्पताल में व्यवस्था को जांचने के लिए दौरा किया। उन्होंने एमएस व अन्य चिकित्सकों से बात की और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के आदेश दिए। ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी मिली। इसके साथ काफी मशीन नीचे फर्श पर बैठे मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लोग मर्ज का इलाज कराने आते हैं। इस तरह उनका मर्ज घटने की बजाय बढ़ेगा। अधिकारियों को बेहतर सुविधा मरीजों को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी को जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके लिए निदेशालय को पत्र लिखेंगे। इसके साथ अस्पताल में सभी बीमारियों की दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।
एमसीएच विंग अप्रैल में होगी शुरू
सीएमओ ने एमसीएच विंग का भी दौरा किया। यहां 100 बेड की विंग बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका अप्रैल में शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से एमसीएच विंग के बारे में विस्तार से जानकारी ली।