फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से मिले ऑर्डर, 16 हजार करोड़ पहुंचा निर्यात

विज्ञापन
पानीपत। विकास गोयल को दिल्ली के प्रगति मैदान में आकार समूह में किया गया सम्मानित। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। चीन के वुहान से विश्वभर में फैली कोरोना महामारी का लाभ पानीपत के हैंडलूम कारोबार को हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा निर्यात करने में जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया है। चीन को झटका देकर पानीपत के हैंडलूम उत्पादों के निर्यात को करीब चार हजार करोड़ का लाभ मिला है। जिले ने जून 2020 से अब तक 16 हजार करोड़ का निर्यात किया है। हालांकि इस समय में लॉकडाउन के कारण तीन माह तक निर्यात बंद भी रहा। पहले पानीपत का सालाना निर्यात 12 हजार करोड़ रुपये का था, जो अब बढ़कर 16 हजार करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

ब्राजील से पहली बार मिला कंबल का आर्डर
अमेरिका और यूरोपियन देशों ने अपना हैंडलूम आयात एक फीसदी बढ़ा दिया है, जिसका फायदा जिले को मिल रहा है। पहले जो आयात तीन फीसदी था, वह अब चार फीसदी हो गया है। ब्राजील से पहली बार जिले को कंबल का आर्डर मिला है। इसी प्रकार अमेरिका और यूरोपीय देशों से भी पहली बार कॉटन बाथमेट की डिमांड आई है। वे पॉलिस्टर की जगह कॉटन का रुख कर रहे हैं। ये आर्डर पहले चीन के खाते में जाते थे। बेडशीट और बाथमेट के बड़े ऑर्डर मिलने से उद्योपतियों को उम्मीद है कि यह सिलसिला जारी रहा तो निर्यात और भी अधिक बढ़ सकता है।
पॉलिस्टर प्रोडक्ट में चीन बेहतर, लेकिन चीन के लेबल से परहेज
उद्यमियों के मुताबिक, फर्निशिंग की बात करें तो पॉलिस्टर प्रॉडक्ट चीन से बेहतर अभी कोई नहीं बना रहा, लेकिन अमेरिका को चीन का लेबल नहीं चाहिए। इसलिए वह दूसरे देशों की ओर देख रहा है। जो बाथमेट चीन से पॉलिस्टर का लिया जा रहा था, उसे अब पानीपत से कॉटन का लिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन और सरकार का भी मिला सहयोग
चीन से विश्व की बेरुखी का फायदा पानीपत को हुआ है। अब पानीपत का एक्सपोर्ट लगभग 16 हजार करोड़ हो गया है। पानीपत के उद्यमियों ने काफी मेहनत की है। जो उन्हें ऑर्डर मिले उन्हें समय पर पूरा किया गया। दोनों हाथों से उद्यमियों ने इस अवसर को लपका है। प्रशासन व सरकार ने भी उद्यमियों का काफी सहयोग किया है। फैक्टरियों में लगातार श्रमिकों की जांच हुई, सैनिटाइजेशन कराया गया। - विभू पालीवाल, निर्यातक, पानीपत
बड़ा अवसर और चुनौती दोनों थी
पहले ब्राजील के चीन से मिंक कंबल मंगाते थे। पहली बार पानीपत कारोबार कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद से दूसरे देश पानीपत की ओर देख रहे थे। ये पानीपत के लिए अच्छी बात है। यह बड़ा अवसर और चुनौती दोनों ही थी। उद्यमियों ने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। - प्रीतम सचदेवा, प्रधान, पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
पानीपत का एक्स्पोर्ट बढ़ा है, कितना हुआ ये वित्तीय वर्ष में पता लगेगा
कोरोना के दौरान पानीपत का एक्पोर्ट बढ़ा है। पिछले साल 10-12 हजार करोड़ था। इस साल कितना हुआ है ये वित्तीय वर्ष में पता चलेगा।
क्षितिज कपूर, असिस्टेंट डायरेक्टर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
प्रगति मैदान की प्रदर्शनी में पानीपत टेक्सटाइल छाई, उद्यमी विकास गोयल को किया गया सम्मानित
पानीपत। दिल्ली के प्रगति मैदान में उद्योगपतियों के लिए आकार समूह ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें कंबल, टेक्सटाइल, धागा, अत्याधुनिक मशीनें प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी में पानीपत टेक्सटाइल छाया रहा। देश भर से आए उद्यमियों ने पानीपत के उद्यमियों की सराहना की और लाखों रुपये के ऑर्डर भी साथ-साथ दे दिए। यहां पर आकार समूह ने पानीपत के टेक्सटाइल उद्यमी विकास गोयल को सम्मानित भी किया।
विकास गोयल ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनी में डिजिटल उत्पाद लगाए थे। इसमें कुशन कवर, बेडशीट, पिल्लो कवर व बाथमैट मुख्य रूप से थे। प्रदर्शनी में केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्रप्रदेश प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली व पंजाब के उद्यमी आए थे। सभी प्रदेशों के उद्यमियों ने अपने-अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया। देश भर के उद्यमियों ने पानीपत टेक्सटाइल का लोहा माना है। पानीपत के उत्पाद सबसे अधिक पसंद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें