फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्जीवाड़े की जांच कराने के भी आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आरटीआई अधिनियम की अनदेखी करने वाले प्रथम अपीलीय अधिकारियों पर राज्य सूचना आयोग ने शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी महावीर सिंह (आईएएस) को अपने सात अन्य उच्च अधिकारियों के साथ राज्य सूचना आयोग में पेश होकर सफाई देनी पड़ी।
सुनवाई के बाद मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद ने आवेदक को मांगी गई सूचना उपलब्ध करवाने के साथ-साथ यमुनानगर के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्जीवाड़े की जांच कराने के भी आदेश दिए हैं। अब इस प्रकरण में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। इसमें प्रथम अपीलीय अधिकारी को जारी कारण बताओ नोटिस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत के समालखा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने सात जनवरी को तकनीकी शिक्षा विभाग में आरटीआई आवेदन दायर कर यमुनानगर स्थित सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज के खिलाफ एक एनजीओ की ओर से की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। आरोप है कि निर्धारित 30 दिनों की समय-सीमा बीतने के बावजूद न तो विभाग के जन सूचना अधिकारी ने कोई सूचना दी और न ही प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा प्रथम अपील पर कोई सुनवाई की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें