फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएच-44 पर रेलिंग तोड़कर बनाया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर टेन स्पून ढाबे के सामने पेडेस्ट्रियन गार्ड रेलिंग तोड़कर अवैध रास्ता बनाने का मामला सामने आया है। इस अवैध रास्ते के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। मामले में हलदाना चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनएच-44 पर पानीपत तक आठ लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बना हुआ है। इस मार्ग पर मेसर्स मार्को लाइन्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बीओटी आधार पर सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। कंपनी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि टेन स्पून के सामने किसी ने पेडेस्ट्रियन गार्ड रेलिंग को तोड़कर अवैध रास्ता बना दिया है। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
शिकायत में बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस प्रकार रेलिंग तोड़कर रास्ता बनाना द कंट्रोल ऑफ नेशनल हाईवे (लैंड एंड ट्रैफिक) एक्ट, 2002 की धारा 26 का उल्लंघन है। कंपनी ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हलदाना चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें