फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला काॅलेज में सह-शिक्षा का विरोध

Sat, 02 May 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
तहसीलदार मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते इनसो के छात्र नेता बलराज देशवाल व अन्य। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने शुक्रवार को मतलौड़ा के राजकीय महिला कॉलेज को सह-शिक्षा में परिवर्तित करने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने तहसीलदार मनोज कुमार को शिक्षामंत्री और उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। इनसो के छात्र नेता बलराज देशवाल और राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र जैलदार ने कहा कि राजकीय महिला कॉलेज क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां वर्तमान में लगभग 1400 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यह कॉलेज करीब 64 गांवों की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का एक सुरक्षित और सुलभ माध्यम बना हुआ है। यदि इस कॉलेज को सह-शिक्षा में परिवर्तित किया जाता है तो ग्रामीण क्षेत्र के अनेक अभिभावक अपनी बेटियों को कॉलेज भेजने में हिचकिचाएंगे, जिससे छात्राओं की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। महासचिव ने कहा कि यदि इस निर्णय को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो इनसो की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अमन, जितेन्द्र खर्ब, वंश टूर, पंकज शर्मा, प्रमोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें