फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिंधु बॉर्डर के लिए आठ ई-बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। दिल्ली में बीएस-4 बसों का संचालन बंद होने के बाद रोडवेज ने ई-बसों का सहारा लिया है। पानीपत से सिंधु बॉर्डर तक आठ ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। रोडवेज आने वाले समय में इस रूट पर बसों का विस्तार करने के साथ बसों की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए बीएस-4 वाहनों को बंद किया गया है। बसों के साथ ट्रक व दूसरे वाहनों पर रोक लगाई गई है। पानीपत रोडवेज डिपो से दिल्ली का रूट विशेष है। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली जा रही बीएस-4 बसों का संचालन रोक दिया है। अब ई-बसों का सहारा लिया गया है। डिपो से आठ ई-बसों को सिंधु बॉर्डर तक भेजा जा रहा है। इसका पिछले दिनों रूट बनाया था। रोडवेज अधिकारियों ने इस रूट का आकलन किया। यात्रियों ने और बसों को चलाने की मांग रखी। पानीपत से सिंधु बॉर्डर के लिए 115 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। पानीपत से सिंधु बॉर्डर तक ई-बस के 10 ठहराव निर्धारित किए गए हैं।
कृष्णपुरा के अजमेर और राजनगर के दीपक ने बताया कि वे दिल्ली बॉर्डर के नजदीक एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वे हर रोज अप-डाउन करते हैं। कई बार बसों में खड़े होकर सफर करता था। ई-बसों में सफर आसान हुआ है।
विज्ञापन


ई-डिपो से सिंधु बॉर्डर के लिए आठ ई-बसों का संचालन किया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिल रही है। यात्रियों की संख्या के आधार पर जरूरत अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। साथ ही रोडवेज डिपो में भी बीएस-4 बसों को बंद कर बीएस-6 बसों को भी चलाया गया है।
विज्ञापन

- विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।हरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें