फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में फीस जमा करवाने का प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो चुुकी हे। अब बुधवार को ओपन फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी जिसमें पहली तथा दूसरी वरीयता सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। जो विद्यार्थी पहली या दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बावजूद किसी कारण से दाखिला नहीं ले पाए, उनके पास फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला लेने का सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन


शुुक्रवार को दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद से ही फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों में होड़ रही। हालांकि दो चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद प्रदेश में कुुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से करीब 50 फीसदी विद्यार्थियों का दाखिला हुुआ है। वहीं जिले के प्रमुख कॉलेजों में करीब 45 फीसदी विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। पहली और दूसरी वरीयता सूची में शामिल दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को अब 17 जुलाई को होने वाली ओपन काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला लेने का मौका रहेगा।



प्रदेश में 69717 विद्यार्थियों का हो चुुका दाखिला
आंकड़ों के अनुुसार प्रदेश में पहले दो चरणों में 69717 विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले चुके हैं। उच्चतर शिक्षा हासिल करने में लड़कियां लड़कों से कहीं आगे हैं। कुुल हुए दाखिलों में से 42593 लड़कियों ने दाखिला लिया है। वहीं, 27130 लड़कों ने दाखिला लिया है। मंगलवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेश के 344 कॉलेजों में 87 कोर्सेज के लिए 139797 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन






दाखिले के लिए भटक रहे वरीयता सूची से अंजान विद्यार्थी

पहली दो वरीयता सूची में शामिल कई विद्यार्थी ऐसे भी रहे, जिनका पहली या दूसरी वरीयता सूची में नाम आ चुुका था लेकिन दाखिला शेड्यूल की जानकारी के अभाव में दाखिला लेने से वंचित रह गए। ऐसे विद्यार्थियों ने बताया कि पहले उनके पास उच्चतर शिक्षा निदेशालय की साइट से पंजीकरण का मैसेज आया था लेकिन वरीयता सूची जारी होने अथवा सूची में नाम आने संबंधी कोई मैसेज नहीं आया जिससे उन्हें वरीयता सूची के जारी होने का पता नहीं चला। हालांकि ऐसे विद्यार्थियों के पास 17 जुुलाई हो होने वाली ओपन काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला लेने का मौका रहेगा। छात्रों की सहायता के लिए कॉलेजों में फीस काउंटर बनाए गए हैं ताकि युवाओं को फीस जमा करवाने में कोई असुविधा न हो।




दाखिला करने में आर्य कॉलेज जिले में अव्वल

यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय का प्रदेश में आठवां तथा जिले में पहला स्थान है। आर्य महाविद्यालय में 1100 दाखिले हो चुके हैं जो जिले के सभी 14 कॉलेजों में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, शहर के प्रमुख कॉलेजों में करीब 46 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। अब तक हुए कुुल दाखिलों में से 1687 दाखिलों के साथ एनआरएस राजकीय महाविद्यालय रोहतक प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है।




पीजी कक्षाओं के लिए हुुए 8667 पंजीकरण

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई से शुुरू हो चुुकी है। पीजी कक्षाओं के लिए आवेदन का इंतजार कर रहे विद्यार्थी 25 जुुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्सेज के लिए 8667 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। मंगलवार को 1730 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया जबकि सोमवार को 1997 ने पंजीकरण करवाया था। दस्तावेजों की जांच 27 जुुलाई तक होगी। पहली वरीयता सूची 30 जुुलाई को जारी होगी। विद्यार्थी दो अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरे चरण की फिजिकल काउंसलिंग 05 अगस्त से शुुरू होगी।





वर्जन-

पहले दो चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी हैं। कॉलेज में करीब 1100 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। पहली और दूसरी वरीयता सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थी 17 जुलाई को होने वाली फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकते हैं। वहीं, पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
विज्ञापन


- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें