पानीपत। बिजली निगम दफ्तर में हर महीने की तरह सीजीआरएफ का खुला दरबार लगा। जिसमें 50 से ज्यादा उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे। जिसमें से केवल 15 केस पर सुनवाई की गई। जिसमें मुख्य रूप से धर्मबीर छिकारा और सीएओ निलम कुमारी ने सात केस का मौके पर समाधान किया। वहीं बाकी के बचे आठ केस को एसडीओ को सौंप दिया गया।
अधिकारियों ने एसडीओ को शिकायत सॉल्व करने का केवल सात दिन का समय दिया है। यदि इन सात दिनों में एसडीओ कोई सुनवाई या निवारण नहीं करते है तो यह शिकायत की बजाय अपील केस बना दिए जाएंगे जिसके बाद उपभोक्ता के हक में फैसला किया जाएगा। बाकी के बचे आठ शिकायत का समाधान न होने पर उपभोक्ताओं ने रोष दिखाया। बिजली निगम के इस खुले दरबार में तीन साल से पुराना केस नहीं सुना गया। जिसके कारण आधे से ज्यादा शिकायत कर्ताओं को वापस जाना पड़ा है। इससे पहले खुले दरबार में भी सात केस पेंडिंग थे। जिसके समाधान के लिए उपभोक्ताए आए तो उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया है।