फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन गेम से ठगी : गिरोह के विदेश से जुड़े हो सकते हैं तार

Sun, 21 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ऑनलाइन गेम से साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ में कई नए खुलासे हुए हैं। साइबर ठग 10 से 36 गुना तक पैसे जीतने का लालच देकर ग्राहकों को जाल में फंसाते हैं। अभी तक की तफ्तीश में जो तथ्य सामने आ रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेश में भी फैला हो सकता है। पुलिस अब ऑनलाइन लिंक की जांच करने में जुटी है।
पानीपत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी विपुल चोपड़ा व गंगाराम कॉलोनी के सन्नी को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से पुलिस ने बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, पासबुक, लैपटॉप, चैकबुक, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, मोहर व अन्य सामान बरामद किया था। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने युवाओं को ऑनलाइन गेम खेलने का झांसा देकर ठगी की बात स्वीकार की थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों से कई अन्य खुलासे किए हैं। आरोपी युवकों को 10 से अधिक अलग-अलग गेम खेलने का झांसा देते थे। जिसमें 10 से 36 गुना तक पैसे जीतने का दावा किया जाता था। यही नहीं ऑनलाइन लिंक भेजने के बाद 10 हजार रुपये लेकर आईडी और पासवर्ड दिया जाता था। इसके बाद खाते में 10 हजार रुपये के बदले प्वाइंट दिए जाते थे। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। जिस एप से मोबाइल में गेम डाउनलोड किया जाता था उसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों से लेकर विदेशों तक फैला है।
जिले के 100 से अधिक लोगों को फंसा चुका था गिरोह
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पानीपत में बड़े पैमाने पर सक्रिय थे। लोगों को फंसाने के लिए एजेंट तक रखे गए थे। गिरोह का शिकार हुए लोगों की संख्या 100 से अधिक है। हालांकि अभी तक कुछ लोग सामने आए हैं। पीड़ितों से भी गेम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

फर्जी फर्म बनाकर खोला गया था खाता
आरोपियों ने पैसे ट्रांसफर कराने के लिए एक फर्म के नाम पर करंट अकाउंट खुलवा रखा था। बताया जा रहा है कि जिस फर्म के नाम से खाता था वह भी फर्जी है। पुलिस ने खाते की डिटेल भी कब्जे में ली है।
साइबर ठगी के मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह के नटवर्क की भी जांच की जा रही है। विदेशों से भी लिंक होने की आशंका है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें