संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली रोड पर गांव छाजपुर कलां स्थित संस्कार वैली स्कूल की प्रबंधन कमेटी ने सौरभ को अपने स्कूल में शिक्षक लगाया था। स्कूल संचालक ने अज्ञात कारणों से सौरभ को स्कूल से निकाल दिया गया। आरोप है कि उससे खफा होकर सौरभ ने आसपास के कई गांवों में स्कूल के शिक्षकों व बच्चों को लेकर अशब्द लिखकर पंपलेट चस्पवा दिए। स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
स्कूल संचालक प्रिंस दुआ का कहना है कि इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी सौरभ ने स्कूल के शिक्षकों व बच्चों को लेकर अपशब्द लिखकर कामेंट किए थे। उसके उपरांत स्कूल संचालक प्रिंस दुआ ने इस मामले में सौरभ की शिकायत सनौली कलां थाना पुलिस को की गई। पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया।
मंगलवार को उसको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस बारे में सनौली खुर्द थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि स्कूल संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी सौरभ जसूजा को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।