फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षाविद सम्मेलन में एक हजार शिक्षकों को किया सम्मानित

Fri, 05 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। थिराना गांव में ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर शिक्षाविद सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के करीब एक हजार शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य व विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में योगदान देने के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ साइलेंट मेडिटेशन से हुआ। मंच का संचालन बीके ज्योति बहन ने किया।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं और उनके बिना समाज की प्रगति अधूरी है। मुख्य वक्ता बीके सुमन दीदी ने कहा कि शिक्षा केवल जानकारी नहीं बल्कि जीवन को मूल्यनिष्ठ और उज्ज्वल बनाने का माध्यम है। शिक्षक ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की धुरी हैं। कार्यक्रम में स्वागत नृत्य व नागपुर से आए बीके अविनाश ने गीतों से वातावरण को मधुर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ राकेश बूरा ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन की दिशा बदल सकता है और उनके अंदर मानवीय मूल्य विकसित कर सकता है। बीके भारत भूषण ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं बल्कि चरित्र निर्माण होना चाहिए। राजयोगिनी सरला दीदी ने कहा कि जब शिक्षा आध्यात्मिकता से जुड़ती है तो वह जीवन में शांति और समृद्धि लाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें