फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पलटी ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे गिरने पर एक की मौत

Sun, 28 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर पलटी ट्राली। संवाद
विज्ञापन
सनौली। कोहरे में नेशनल हाईवे 709-एडी पर सनौली के नजदीक शुक्रवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया। पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह पराली की ट्राली की टक्कर एक ऑटो से हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सनौली थाना के प्रभारी वेदपाल ने बताया कि नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात को यूपी की तरफ जा रहे पराली के ट्रैक्टर-ट्राली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली पलट गए। इसके नीचे गिरने से यूपी के जोली गांव निवासी चालक के भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दौरान ट्रैक्टर की एक ऑटो के साथ टक्कर हो गई। इसमें ऑटो में सवार एक व्यक्ति को चोट लगी है। परिजनों ने इसमें किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कराई। परिजन शव को साथ ले गए हैं। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें