फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक व्यक्ति की मौत, 253 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। कोरोना संक्रमण अब अत्यंत गंभीर हो चुका है। सरकार ने भी अब प्रदेश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। कोरोना से सोमवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का शव जाटल रोड पर पुल के नीचे मिला था। जन सेवा दल के सदस्यों ने शव का शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया है। इस माह में कोरोना से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोमवार को जिले में अभी तक के सबसे अधिक 253 पॉजिटिव केस मिले हैं । इन सबको होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 13025 पहुंच चुकी है। अंतिम दो हजार केस महज 22 दिनों में ही आए हैं। वहीं कोरोना का बदला स्वरूप अब युवाओं पर भी काफी अटैक कर रहा है। सोमवार को 253 में से 40 रोगियों की उम्र 20 वर्ष से कम है। 80 प्रतिशत कोरोना रोगी सामूहिक संक्रमण के शिकार हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में हर रोज औसतन लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। हर रोज 550-600 लोगों की रिपोर्ट ही आ पाती है। अब सिविल अस्पताल में 2500 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पेंडिंग हैं। सोमवार को 1149 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 13025 केस में से 1063 एक्टिव हैं और अब तक कुल 11728 रिकवर हो चुके हैं। 63 केस अनट्रेस हैं और अभी तक 171 मौतें हो चुकी हैं।
यहां मिले कोरोना के नए रोगी
सोमवार को जिले में 253 केस मिले हैं। से केस बापौली, मॉडल टाउन, रेलवे कोलोनी, सेक्टर 17, 18, बबैल, चुलकाना, राजनगर, अशोक नगर, बबैल, राजीव बस्ती, सेक्टर 12, 25, वार्ड 12 सामालखा, काबड़ी रोड, गांधी कालोनी, कुराड़, सनौली खुर्द, एनएचबीसी, रिफाइनरी, कालखा, इसराना, विकास नगर, ब्लू जे रोड सामालखा, बलजीत नगर, आट्टा, खटीक बस्ती, यमुना एंक्लेव, किला, बसंत नगर, एकता विहार, पट्टी कल्याणा, बिचपडी, सेक्टर 11, खन्ना रोड, विराट नगर, अंसल, सुखदेव नगर, महादेव कालोनी, शांति नगर, सौदापुर, डाढोला, छाजपुर, शास्त्री कालोनी, देशराज कालोनी, धर्म कॉलोनी, पानीपत जेल, आसन कलां, राजा खेड़ी, चोपड़ा कॉलोनी, बांध, नूरवाला, मतलौडा, करतार शाह नगर, शहर मालपुर, बिशन स्वरूप कालोनी, आरके पुरम, छोटूराम चौक, बत्रा कालोनी, बाजवा कालोनी, जलमाना, गांधी बस्ती, अशोक विहार, चावला कालोनी, तहसील कैंप, नांगल खेड़ी, खोतपुरा, हनुमान कॉलोनी, इंसार बाजार, भंडारी, संजय चौक, सिंह पुरा, गुड़ मंडी, भापरा, कलंदर चौक, अमर भवन चौक, बापौली, आठ मरला, जगदीश कॉलोनी, कवी, भैंसवाल, पटेल नगर, नरायणा, अतुतोलापुर, आदियाना, गढ़ी सिकंदरपुर और गांव नौल्था से मिले हैं।
विज्ञापन

सरकार की गाइड लाइन का पालन करें- डॉ. वर्मा
कोरोना संक्रमण काफी गंभीर हो रहा है। सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन भी जरूरी है। दूसरों को भी कोरोना के खिलाफ जागरूक करें। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। - डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें