फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर डिवाइडर से टकराया, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पट्टी कल्याणा से कोहंड जा रहा ट्रैक्टर स्मार्ट मेगा मॉल के सामने पहुंचे ही फ्लाईओवर पर असंतुलित हो गया। ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। बुआ के घर जा रहे ट्रैक्टर में सवार दो दोस्त फ़्लाईओवर से नीचे जा गिरे। ट्रैक्टर चला रहे युवक की सिर के बल नीचे गिरने से मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त की पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल दोस्त की हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि संदीप (24) पुत्र सतबीर निवासी पट्टीकल्याणा, समालखा का रहने वाला था। वह मुज्जफरनगर में रेलवे में ठेकेदार के पास काम करता था। हाल ही में तीन माह से घर पर था। वह शनिवार रात गांव के ही निवासी दोस्त अनिल के साथ खेत में काम कर रहा था। रविवार सुबह छह बजे अनिल अपने ट्रैक्टर से अपनी बुआ के घर कोहंड के लिए निकला, उसके साथ संदीप भी था। संदीप ट्रैक्टर चला रहा था, जब वह स्मार्ट मेगा मॉल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो ट्रैक्टर असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया, उसके बाद वह डिवाइडर पर चढ़कर रेलिंग से टकराया, जिसके कारण संदीप व अनिल दोनों नीचे जा गिरे। संदीप सिर के बल नीचे गिरे, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों को देख मौके पर भीड़ जुटी और पुलिस कंट्रोल रूम घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया। संदीप के परिजनों के बयान पर पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया, पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।
ग्रिल में अटक गया था ट्रैक्टर, बड़ा हादसा होने से टला
स्थानीय दर्शको ने बताया कि जब अनिल व संदीप नीचे आकर गिरे तो उन्होंने उपर देखा तो एक ट्रैक्टर था, जो ग्रिल पर अटका हुआ था, उसके पीछे कल्टीवेटर था, जिसकी वजह से वह नीचे नहीं गिर पाया। गनीमत रही कि वह नीचे नहीं गिरे, अगर गिरते तो इसके साथ साथ कोई ओर हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने घायल व मृतक के शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि मृतक के परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

- इंद्र सिंह, किशनपुरा चौकी इंचार्ज,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें