पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर जाटल रोड फाटक के पास ट्रेन की चपेट
में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के बाद
परिजनों को सौंप दिया है।
संजय कॉलोनी शुगर मिल मिलवासी गंगाराम
शनिवार को जाटल रोड फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके
पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने सूचना मिलने के बाद शव शव गृह में रखवा दिया और
परिजनों के बयान दर्ज किए। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को
सौंप दिया।